{"_id":"69b59fb721da6abcf4004f26","slug":"rape-victim-teenager-missing-before-statement-accused-of-kidnapping-sitapur-news-c-100-1-gon1020-154194-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बयान से पहले दुष्कर्म पीड़िता किशोरी लापता, अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बयान से पहले दुष्कर्म पीड़िता किशोरी लापता, अपहरण का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। न्यायालय में बयान होने से पहले दुष्कर्म पीड़िता किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
एक गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 9 मार्च को दोपहर करीब दो बजे नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
महिला ने आरोप लगाया कि दानिश, राम मोहन मौर्य तथा अमित यादव के खिलाफ पहले से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में 18 मार्च को किशोरी का बयान होना तय था। आरोपी लगातार समझौते का दबाव बना रहे थे और बयान न देने की धमकी देते थे।
मना करने पर लड़की को गायब कर देने की भी धमकी दी गई थी। अब किशोरी के लापता होने से परिवार ने अनहोनी की आशंका जताई है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मां की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos