{"_id":"69b9a4313076398ea00ee3a4","slug":"scammers-stole-rs-560-lakh-from-dicky-sitapur-news-c-102-1-slko1055-152136-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: उचक्कों ने डिकी से उड़ाए 5.60 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: उचक्कों ने डिकी से उड़ाए 5.60 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। तंबौर में मंगलवार शाम उचक्कों ने एक बाइक की डिकी से 5.60 लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहा था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार काजीटोला निवासी आफताब के बहन की शादी 12 अप्रैल को है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। आफताब शाम के समय बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक से रुपये निकालकर अपने घर जा रहे थे। पीड़ित के मुताबिक कस्बे में ही वह प्रिटिंग की दुकान पर रुक गए और शादी का कार्ड देखने लगे।
आरोप है कि पहले से घात लगाए उचक्कों ने बाइक की डिकी को खोलकर उसमें से नकदी पार कर दी। जब वह बाहर आए तो उन्हें डिकी खाली मिली। घटना के बाद पीड़ित के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार राय ने बताया कि सीसीटीवी जांचे गए हैं। इसमें तीन संदिग्ध कैद हुए हैं। उनकी पहचान की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos