फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur bathed in the colours of the Tricolour; patriotic slogans resound.

Sitapur News: तिरंगे के रंग में रंगा सीतापुर, गूंजे देशभक्ति के जयकारे

Sun, 16 Aug 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 16 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sitapur bathed in the colours of the Tricolour; patriotic slogans resound.
स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम
सीतापुर। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जिलेभर में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी और गैर सरकारी भवनों, स्कूल-कॉलेजों में तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रगान, वंदे मातरम और देशभक्ति के जयकारों से माहौल गूंजता रहा। विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरियां, तिरंगा यात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने ध्वजारोहण किया। पुलिस जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शहर के अग्रवाल पब्लिक इंटर कॉलेज, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, दीन दयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और आरएमपी महाविद्यालय समेत शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। दीन दयाल उपाध्याय महाविद्यालय में पौधरोपण भी किया गया। लखनऊ विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाली छात्रा श्रुति तिवारी और उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैमिषारण्य, लहरपुर, खैराबाद, जहांगीराबाद, बिसवां, सिधौली, मिश्रिख, महोली, मानपुर और कमलापुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। स्कूलों में प्रभात फेरियां निकाली गईं। लहरपुर और खैराबाद में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। जहांगीराबाद में विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई की सजीव झांकी प्रस्तुत की। विभिन्न तहसील, ब्लॉक, नगर निकाय, थाना और स्वास्थ्य केंद्रों में भी ध्वजारोहण किया गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

स्वतंत्रता दिवस पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की टीम ने जिला कारागार में बंदियों को फल वितरित किए। पदाधिकारियों ने कहा कि यह दिन समाज के हर वर्ग तक सेवा और मानवीय संवेदनाएं पहुंचाने का अवसर भी है।

स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed