{"_id":"6abdf82a5891109d5904f4a2","slug":"sitapur-bike-hit-by-tractor-trolley-youth-dies-companion-injured-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल
Thu, 01 Oct 2026 11:35 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:35 AM IST
सार
सीतापुर के बिसवा सिधौली मार्ग पर हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। वहीं, ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
दुर्घटना में बाइक सवार की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के कमलापुर के बिसवा सिधौली मार्ग पर सीता रसोई के पास बुधवार देर रात एक बाइक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली संख्या यूपी 34 एके 3174 ने बाइक संख्या यूपी 41 एच 2280 (एचएफ डीलक्स) में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में बाइक सवार मुकेश (निवासी मोहम्मदीपुर, थाना महमूदाबाद) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बाइक में पीछे बैठे राजेश (निवासी हरदोहरपुर, थाना बीकेटी, लखनऊ) भी घायल हुए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी कसमंडा पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। राजेश का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन