{"_id":"6abde57b7ee8dcce64057b83","slug":"sitapur-home-guard-dies-under-suspicious-circumstances-while-on-his-way-to-duty-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव
Thu, 01 Oct 2026 10:15 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:15 AM IST
सार
होमगार्ड की संदिग्ध मौत को लेकर अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में होमगार्ड की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले की कोतवाली तालगांव में ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्राम खिदिरपुर के पास राजेश (40) पुत्र पुत्तू लाल निवासी नगई मल्लापुर का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पास में ही उनकी बाइक भी पड़ी थी।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने राजेश की मौत को लेकर अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।