सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Son beats mother to death with a stick, arrested

Sitapur: सीतापुर में बेटे ने मां को डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार किया गया

अमर उजाला नेटवर्क, मानपुर (सीतापुर) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 03 Jun 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रामीणों के अनुसार उस समय आरोपी नशे की हालत में था। किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छप्पर के नीचे शिव कुमारी का रक्तरंजित शव बरामद किया।

Sitapur: Son beats mother to death with a stick, arrested
इसी घर में महिला को पीट-पीटकर मार डाला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के कटरा गांव में बुधवार को एक पुत्र ने अपनी मां की डंडे से पीटकर हत्या कर दी।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी पुत्र को गिरफ्तार लिया।



कटरा गांव निवासी शिव कुमारी (56) पत्नी श्यामलाल पिछले करीब 10 वर्षों से गांव में रह रही थीं। बुधवार सुबह करीब 9 बजे उनका पुत्र हरेंद्र कुमार गांव में यह कहते हुए निकला कि उसकी मां की मृत्यु हो गई है। इसके बाद वह अपनी मड़ैया में जाकर लेट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार उस समय वह नशे की हालत में था। किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छप्पर के नीचे शिव कुमारी का रक्तरंजित शव बरामद किया। शव की स्थिति देखकर सिर पर लाठी से वार कर हत्या की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
Trending Videos


थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुत्र द्वारा मां की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी हरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed