सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sunlight rusts the cylinder, yet disappointment persists

Sitapur News: सिलिंडर के लिए धूप से जंग, फिर भी निराशा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sunlight rusts the cylinder, yet disappointment persists
मछरेहटा में गैस सिलिंडर लेने के लिए कतार में खड़े उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लगने वाली लंबी कतारें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। धूप की तपिश व गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच लोग घंटों तक लाइन लगाने को विवश हैं। काफी जद्दोजद के बाद भी कई उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पाता है। ज्यादातर गैस एजेंसियों पर इसी तरह के हालात बने हुए हैं। वहीं, सिलिंडर की कालाबाजारी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं।
Trending Videos

मछरेहटा की भारत गैस एजेंसी में छह हजार उपभोक्ता हैं। रविवार को सुबह से यहां उपभोक्ताओं की लंबी लाइन नजर आई। घंटों तक सैकड़ों लोग धूप व गर्मी से जूझते रहे। इसके बाद भी यहां कुल 70 उपभोक्ताओं को ही सिलिंडर मिल पाया। अन्य लोगों को निराशा हाथ लगी। भारी जद्दोजहद के बाद बगैर सिलिंडर के उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। इससे लोगों में वितरण व्यवस्था को लेकर नाराजगी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछरेहटा के हाशिम ने बताया कि 25 मार्च को बुकिंग की थी, कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी अभी तक सिलिंडर नहीं मिला है। मछरेहटा की लक्ष्मी ने बताया कि बुकिंग कराए 12 दिन बीत चुके हैं। कई दिनों से लगातार एजेंसी के चक्कर काटने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। लक्ष्मी ने बताया कि सोमवार को मांगलिक कार्यक्रम है, घर में मेहमान हैं। सिलिंडर न मिलने से कैसे खाना बनेगा। एजेंसी पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है।
मिरचौड़ी के राम बालक ने बताया कि 15 दिन से दौड़ रहे हैं। सिलिंडर एजेंसी पर जमा है। रविवार को भी घंटों तक मशक्कत के बाद सिलिंडर नहीं मिला। अब अगले दिन आने को कहा गया है। सिलिंडर के लिए भटक रहे उपभोक्ताओं में नाराजगी दिखाई दी। उपभोक्ताओं ने घरेलू गैस सिलिंडर की वितरण व्यवस्था सुधारने की मांग प्रशासन से की है। मछरेहटा की भारत गैस एजेंसी के संचालक अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 250 सिलिंडर आए थे, जिनमें से शनिवार तक 180 वितरित किए जा चुके हैं। शेष रविवार को वितरित किए गए हैं। स्टॉक आने में एक दो दिन का समय लग जाता है।

सिलिंडर की कालाबाजारी का आरोप
सकरन। सांडा की केएस गैस सर्विस पर फिर कालाबाजारी का आरोप लगा है। सांडा में रहने वाली कमला ने बताया कि विगत 10 अप्रैल को बुकिंग कराई थी। 11 अप्रैल को मोबाइल पर डीएसी नंबर आया। इसके बाद एक महिला का फोन आया और केएस गैस एजेंसी से बोलने की बात कहकर डीएसी नंबर मांग लिया। नंबर देते ही डिलीवरी का मेसेज आ गया। कमला के मुताबिक वह एजेंसी पहुंचीं तो पता चला कि उनका सिलिंडर डिलीवर हो चुका है। आरोप है कि एजेंसी से उनका सिलिंडर कालाबाजारी में बेच दिया गया है। कमला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed