सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Suraj became the ration dealer of Ashrafpur village

Sitapur News: सूरज बने अशरफपुर गांव के कोटेदार

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 23 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Suraj became the ration dealer of Ashrafpur village
विज्ञापन
खैराबाद। क्षेत्र की अशरफपुर ग्राम पंचायत में बुधवार को कोटे की दुकान का चयन किया गया। यह दुकान काफी समय से निलंबित थी। पंचायत भवन में हुई इस प्रक्रिया के तहत दतेली गांव के सूरज तथा बहूनगर से सतेंद्र, निखिल और शिव देवी ने दावेदारी पेश की। सूरज के पक्ष में सबसे अधिक 564 ग्रामीणों का समर्थन मिला। वहीं बहूनगर के सतेंद्र को 269, निखिल को 71 और शिवदेवी 12 ग्रामीणों का ही समर्थन मिल सका।
Trending Videos


खास बात यह रही कि सूरज को 320 महिलाओं ने समर्थन दिया, जबकि शिवदेवी का केवल एक महिला ने ही समर्थन किया। प्रशासनिक टीम द्वारा सूरज को कोटेदार घोषित किया गया। इस मौके पर चुनाव प्रभारी सहायक विकास अधिकारी कृषि हरिशंकर वर्मा, पंचायत सहायक विकास अधिकारी ओपी सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी नेहा सिंह, एसओ अनिल कुमार सिंह व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed