{"_id":"69e9e98b115df3299708fff9","slug":"video-satapara-ma-bika-na-bika-ka-mara-takakara-thava-lkara-lta-raha-vathathha-ka-mata-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में बाइक ने बाइक को मारी टक्कर, दवा लेकर लौट रही वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में बाइक ने बाइक को मारी टक्कर, दवा लेकर लौट रही वृद्धा की मौत
यूपी के सीतापुर में गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका अपने पोते के साथ दवा लेकर लौट रही थी।
हादसा मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर घरवासपरा गांव के पास हुआ। हादसे में तरसावा निवासी कमला देवी (65) की मौत हुई है। वह अपने पोते अभय के साथ सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मिश्रिख दवा लेने गई थीं। दवा लेकर पोते के साथ बाइक से वापस लौट रही थी।
घरवासपरा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कमला देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने डाला की मदद से उन्हें तुरंत सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते सीएचसी पहुंचे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।