{"_id":"69b705cf9a6cd694bf02e9b4","slug":"the-mother-threw-the-child-into-the-canal-when-she-refused-to-keep-it-sitapur-news-c-102-1-slko1055-151942-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बच्ची को रखने से मना करने पर मां ने फेंका था नहर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बच्ची को रखने से मना करने पर मां ने फेंका था नहर में
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। विवाद के बाद घर से जाते समय मासूम बच्ची को स्वीकार न करना उसकी मौत का कारण बन गया। हुसैनगंज गांव के ग्रामीणों ने दबी जुबान कहा कि विवाद के बाद जब पति विपिन ने वंदना को घर छोड़कर जाने को कहा कि वह काव्या को विपिन को सौंपना चाहती थी लेकिन विपिन ने काव्या को लेने से मना कर दिया। आवेश में आकर वंदना ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
सिधौली के हुसैनगंज निवासी वंदना ने शनिवार को अपनी छह माह की बच्ची काव्या को नहर में फेंक दिया था। डूबने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मानव शृंखला बनाकर बच्ची को तलाश लिया। करीब एक घंटे बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ था। उधर, पुलिस ने वंदना को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले विपिन का वंदना से विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों में अनबन रहती थी। शनिवार को भी घर में विपिन और वंदना के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई थी। विपिन ने वंदना को घर छोड़कर जाने को कहा।
वह काव्या को विपिन को सौंपना चाहती थी पर विपिन ने मना कर दिया। क्रोधित होकर वह बेटी को लेकर खेतों की तरफ निकल गई। पड़ोसी व परिजन वंदना को समझाने के लिए उसके पीछे चल पड़े। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने देखा कि वंदना ने बच्ची को अपने हाथों से ही नहर में फेंक दिया। पीछे से आ रहे ग्रामीणों ने नहर में कूदकर मासूम को बचाने की कोशिश की पर बचा नहीं सके।
Trending Videos