फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The spell of rain during Sawan has made the weather delightful.

Sitapur News: सावन में बारिश की झड़ी ने मौसम बनाया सुहाना

Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The spell of rain during Sawan has made the weather delightful.
सीतापुर में बारिश 
सीतापुर। जिले में सावन के बादल इन दिनों मेहरबान हैं। पिछले दो दिनों में 91 मिमी बारिश हुई है। रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस घट गया। मौसम सुहाना बना रहा तो लाेगों को गर्मी महसूस नहीं हुई। सोमवार को अधिकतम 29 जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 24 घंटों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कहीं तेज तो किसी इलाके में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश तेज तो कभी धीमी गति से रविवार सुबह तक जारी रही। इसके बाद रविवार की देर रात से शुरू हुई बारिश का दौर तेज तो कभी धीमी गति से सोमवार दोपहर बाद तक चलता रहा। सावन की झड़ी लगने से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो उनके चेहरे खिल उठे। बारिश रुकने के बाद भी बादल छाए रहे, इससे मौसम सुहाना बना रहा। शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक जिले में 31 मिमी और रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। हांलाकि, बारिश से शहर के रोडवेज बस स्टेशन चौराहे, आवास विकास, खूबपुर, पूर्णागिरिनगर, लोहारबाग समेत कई स्थानों पर कीचड़ व जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, किसान राजेश सिंह ने बताया के बारिश से धान व गन्ने की फसल को फायदा मिला है।

सीतापुर में बारिश 

सीतापुर में बारिश 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed