{"_id":"6a70e2c1a33e9bd2140c6c34","slug":"three-sdms-submitted-reports-four-were-negligent-sitapur-news-c-102-1-slko1053-161385-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तीन एसडीएम ने दी रिपोर्ट, चार ने बरती लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तीन एसडीएम ने दी रिपोर्ट, चार ने बरती लापरवाही
Tue, 04 Aug 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में चार एसडीएम रिपोर्ट देने में लापरवाही बरत रहे हैं। सोमवार को अंतिम समय सीमा बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट नहीं दी। इससे शासन को समय से रिपोर्ट भेजने में विलंब हो रहा है।
जिले में 434 इंटर कॉलेज हैं। इन सभी ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने के लिए ऑनलाइन जानकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की थी। इसमें कॉलेज में फर्नीचर, पंखा, अलमारी, बाउंड्रीवाल, पेयजल, सीसीटीवी, कमरों की संख्या सहित अन्य जानकारी शामिल थी।
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने कॉलेज की तरफ से भरी गई जानकारी का सत्यापन कराने के लिए प्रत्येक तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम बनाई थी। इन टीमों को प्रत्येक कॉलेज पहुंचकर वहां की सुविधाओं का ऑनलाइन सत्यापन करना था।
विज्ञापन
सीतापुर, महमूदाबाद व बिसवां एसडीएम ने कॉलेजों का सत्यापन करके रिपोर्ट दे दी है। लहरपुर, सिधौली, मिश्रिख व महोली एसडीएम ने रिपोर्ट नहीं दी है। सोमवार तक सभी को रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए थे। इससे शासन को सूचना भेजने में विलंब हो रहा है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में देरी होने की आशंका है।
-- -- -- -- -- -- --
ली जाएंगी आपत्तियां
माध्यमिक शिक्षा विभाग का कहना है कि प्रथम चरण में कॉलेजों का सत्यापन हो जाने के बाद शासन स्तर से केंद्र फाइनल किए जाएंगे। उसके बाद जिले स्तर से आपत्तियां ली जाएगी। इसमें परीक्षा केंद्रों की संख्या घट-बढ़ सकती है। जिलाधिकारी की तरफ से अनंतिम तरीके से केंद्र फाइनल करके शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। उसके बाद शासन स्तर से अंतिम मुहर लगेंगी।
-- -- -- -- -- -- -
चल रही प्रक्रिया
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। तीन एसडीएम की तरफ से रिपोर्ट मिल गई है। सभी तहसीलों से रिपोर्ट मिलने के बाद शासन को भेज दी जाएंगी।
-राजेंद्र सिंह, डीआईओएस