{"_id":"69c424318f4d0359ff0c7a14","slug":"through-games-and-songs-the-message-of-sab-padhe-sab-badhe-was-given-to-the-children-sitapur-news-c-102-1-slko1037-152662-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खेलकूद और गीतों से बच्चों को दिया सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खेलकूद और गीतों से बच्चों को दिया सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो-14महोली के प्राथमिक विद्यालय सील्हापुर की बाल वाटिका में अभिभावकों व शिक्षक के साथ म
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में बुधवार को धूमधाम से नवारंभ उत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों को बिना डरे स्कूल आने और खेल-खेल में पढ़कर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। इस दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। साथ ही उनका बाल पोर्टफोलियो भी तैयार किया गया।
ऐलिया ब्लॉक में परिषदीय विद्यालयों में धूमधाम से नवारंभ उत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों का स्वागत किया गया। उन्हें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया। परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्रों को बालवाटिका के रूप में विकसित किया गया। इसमें तीन से चार वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए अनौपचारिक शिक्षा की शुरुआत की गई। संविलयन विद्यालय सहादतनगर में नवारंभ उत्सव में पहुंचे नौनिहालों को विद्यालय की शिक्षिका प्राची सिंह ने फूल देकर स्वागत किया।
उन्हें गीत-संगीत व खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से प्रोत्साहित किया। महिला व बाल विकास विभाग के सहयोग से नामांकन और नियमित उपस्थिति पर विशेष जोर दिया गया। एआरपी अभय मिश्रा ने आए अभिभावकों को इस कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि इसके तहत बाल वाटिका में उपलब्ध लर्निंग कॉर्नर बच्चों के लिए उपयोगी है। यहां उन्हें स्टेशनरी भी दी गई। साथ ही बच्चों की रुचि के अनुसार उनका पोर्टफोलियो तैयार करने की जानकारी दी गई। बताया कि यह कार्यक्रम नई शिक्षा नीति-2020 के तहत बच्चों के शैक्षिक जीवन की एक सुखद शुरुआत का प्रतीक है। पढ़ाई को लेकर बच्चों में किसी बात का भय न हो। वह विद्यालय आने से डरें नहीं, इसके लिए खेल के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। इस दौरान सहायक अध्यापक मयंक सिंह, किरण, पूनम, वंदना शर्मा, निशा देवी, मोहिनी सिंह व अन्य मौजूद रहे।
वहीं, महोली में प्राथमिक विद्यालय सील्हापुर में बाल वाटिका नवारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार पांडेय ने किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 6 साल तक के बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा से जोड़ना है। इसके बाद उनको कक्षा एक में औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करना है। सबसे पहले बच्चों ने रेत पर लेखन कार्य किया। इसके बाद बच्चों के हाथों की छाप ली गई। सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष निषाद ने बताया कि बाल वाटिका कक्ष में चार लर्निंग कॉर्नर बनाए गए हैं।
इनमें किताबों का कोना, कला का कोना, ब्लॉक का कोना और अभिनव खेल का कोना बनाया गया है। बच्चों के लिए बाल मैत्री फर्नीचर की भी व्यवस्था की गई है। इस दौरान एआरपी अरविंद कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना शुक्ला, पूजा शुक्ला, श्रुति, रामलखन, रामलली, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तुलाराम व अन्य अभिभावक मौजूद रहे।
Trending Videos