सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Workers staged a protest in front of the block office

Sitapur News: मजदूरों ने ब्लॉक कार्यालय के सामने दिया धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 13 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Workers staged a protest in front of the block office
विज्ञापन
सीतापुर। संगतिन किसान मजदूर संगठन के बैनर तले पिसावां विकास खंड कार्यालय के सामने बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में मजदूरों ने प्रदर्शन किया। मजदूरों के अनुसार 6 मार्च को दिए ज्ञापन में स्पष्ट लिखा था कि 12 मार्च तक काम और बकाया भुगतान नहीं मिला तो ब्लॉक कार्यालय घेराव कर धरना दिया जाएगा। निर्धारित समयसीमा बीत जाने के बावजूद मजदूरों को न तो काम मिला और न ही बकाया मजदूरी का भुगतान हुआ।
Trending Videos


संगठन की ब्लॉक प्रमुख रामबेटी ने बताया कि बाबूरदीपुर, अल्लीपुर, कप्सा, मकरेड़ा, पिपरी शादीपुर, बिचपरिया, बांसी, मेटुकापुर, हरनी सहित 12 गांवों के तकरीबन सौ मजदूर धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जीरामजी योजना के तहत मजदूरों को समय पर रोजगार और मजदूरी का पूरा अधिकार है लेकिन बार-बार डिमांड के बावजूद अधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही है। यह स्थिति ग्रामीणों की आजीविका पर सीधा प्रभाव डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर 15 दिसंबर के बाद से करीब 1800 मजदूरों का भुगतान लंबित है। होली जैसे प्रमुख त्योहार पर भी भुगतान न होने से मजदूर परिवार परेशान हैं। धरने में बिटोली, जगन्नाथ, अखिलेश, छोटी, अनीता, रेशमा, सुनीता, किरन सहित तमाम मजदूर मौजूद रहे। धरने के करीब दो घंटे बाद मनरेगा लेखाकार अजय बहुगुणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों को आश्वस्त किया कि इस मामले पर सीडीओ के साथ बैठक हो रही है और 16 मार्च तक सभी मजदूरों की समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। यदि समाधान नहीं हुआ तो मजदूर फिर धरना दे सकते हैं। इस आश्वासन पर मजदूर शांत होकर धरना समाप्त कर घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed