सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   14 Accused Members of Gang Involved in Gang Rape and Cattle Smuggling Arrested

Sonebhadra News: सामूहिक दुष्कर्म व पशु तस्करी करने वाले गिरोह के 14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
14 Accused Members of Gang Involved in Gang Rape and Cattle Smuggling Arrested
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी/रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष एक महिला को रास्ते से खींचकर सामूहिक दुष्कर्म करने और पशु तस्करी में संलिप्त पाए गए गिरोहों पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
Trending Videos

रामपुर बरकोनिया, पन्नूगंज, दुद्धी, कोन और घोरावल थाने में बृहस्पतिवार को पांच गिरोहों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही शुक्रवार को गिरोह के सरगना सहित 14 को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को पुलिस लाइन लाकर पूछताछ की गई। दोपहर बाद सभी का गैंगस्टर एक्ट के तहत कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पन्नूगंज थाने में प्रभारी निरीक्षक कुमुदशेखर सिंह ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरोह सरगना मंटू उर्फ विवेकानंद शुक्ला सहित चार और रामपुर बरकोनिया थाने में प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव गिरोह के सरगना सलीम सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी तरह प्रभारी निरीक्षक कोन संजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेंद्र कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश कुमार सिंह ने गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया था। पन्नूगंज को छोड़कर शेष सभी जगह गोतस्करी से जुड़े अपराधी नामजद किए गए थे।
वहीं पन्नूगंज थाने के मामले में आरोप था कि महिला को रास्ते से अकेले जाते समय खिंचकर सूने पड़े मकान में ले जाया गया था और वहां आरोपियों ने उसके साथ एक घंटे तक दुष्कर्म किया था।
जांच में सामने आया था कि आरोपी पूर्व में भी इस तरह का कृत्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed