{"_id":"69add7dc7c04d478d0024c95","slug":"227-crore-approved-to-stop-ganga-erosion-near-hasanpur-work-to-be-completed-in-three-months-sonbhadra-news-c-189-1-svns1010-145168-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हसनपुर के पास गंगा कटान रोकने के लिए 2.27 करोड़ मंजूर, तीन माह में होगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हसनपुर के पास गंगा कटान रोकने के लिए 2.27 करोड़ मंजूर, तीन माह में होगा कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के गंगा तटवर्ती गांवों में हर साल होने वाले कटान से किसानों की जमीन और मकान नदी में समा जाते हैं। इस समस्या को लेकर सपा विधायक प्रभु नारायण यादव ने विधानसभा में मुद्दा उठाया था। इसके बाद शासन ने हसनपुर गांव के पास गंगा कटान रोकने के लिए 2.27 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है।
जनपद का बड़ा हिस्सा गंगा किनारे स्थित है, जहां बड़ी संख्या में लोग खेती-बाड़ी के साथ नदी के किनारे मकान बनाकर रहते हैं। लेकिन हर वर्ष गंगा के कटान से किसानों की कृषि योग्य भूमि और कई मकान नदी में समाहित हो जाते हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
क्षेत्रीय किसानों की मांग पर विधायक प्रभु नारायण यादव ने इस समस्या को सदन में उठाते हुए कटान रोकने की मांग की थी। इसके बाद शासन ने सिंचाई विभाग के बंधी प्रखंड वाराणसी के माध्यम से हसनपुर गांव के पास कटान निरोधक कार्य के लिए 2 करोड़ 27 लाख रुपये जारी किए हैं। इस कार्य को तीन महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विधायक प्रभु नारायण यादव ने बताया कि इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों की कीमती जमीन को बचाने में मदद मिलेगी।
वहीं, बंधी प्रखंड वाराणसी के अधिशासी अभियंता सुरेश आजाद ने बताया कि शासन से स्वीकृत धनराशि जारी हो चुकी है और जल्द ही कटान निरोधक कार्य शुरू कराया जाएगा।
Trending Videos