सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Discussion on the objectives of the organization in the meeting of Teachers Self Care Team

Sonebhadra News: टीचर्स सेल्फ केयर टीम की बैठक में संगठन के उद्देश्यों पर चर्चा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the objectives of the organization in the meeting of Teachers Self Care Team
विज्ञापन
टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की बैठक रविवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के उद्देश्यों, योजनाओं और अब तक किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रही है।
Trending Videos

सह-संयोजक निठोहर सत्यार्थी ने संगठन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि किसी शिक्षक परिवार के मुखिया की असमय मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से संगठन कार्य कर रहा है। वक्ताओं ने बताया कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश की स्थापना 26 जुलाई 2020 को विवेकानंद आर्य, सुधेश पांडेय और संजीव रजक की ओर से की गई थी। वर्तमान में संगठन से 4,23,138 सदस्य जुड़े हुए हैं, जिनमें 3,21,705 सक्रिय सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की ओर से पहली सहयोग राशि स्वर्गीय मु. शकील अहमद के परिजनों को सात लाख रुपये दी गई थी, जो अब बढ़कर 50 लाख रुपये तक हो गई है। अब तक कुल 516 परिवारों को लगभग 9.97 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed