{"_id":"69add785d00fd7c07802003d","slug":"buddha-purnima-express-departs-from-banaras-sonbhadra-news-c-189-1-svns1012-145171-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बनारस से चली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बनारस से चली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी और राजगीर के बीच चलने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस अब नए ट्रेन नंबर और नए टर्मिनल के साथ संचालित हो रही है। रविवार को यह ट्रेन वाराणसी के बजाय बनारस स्टेशन से रवाना हुई। रेलवे प्रशासन ने परिचालन की सुगमता को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया है।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि राजगीर और वाराणसी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14223/14224 राजगीर–वाराणसी–राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का टर्मिनल बदल दिया गया है। 8 मार्च से यह ट्रेन वाराणसी की जगह बनारस स्टेशन से संचालित की जा रही है।
बनारस से चलने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का नया नंबर 15138 कर दिया गया है, जबकि पहले इसका नंबर 14224 था। इसी तरह 9 मार्च से राजगीर से चलने वाली ट्रेन का नंबर 14223 के बजाय 15137 कर दिया गया है।
नई व्यवस्था के तहत 15137 राजगीर–बनारस बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस राजगीर से रात 21:35 बजे रवाना होगी और पूर्व निर्धारित समय तथा स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन सुबह 07:15 बजे बनारस पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन नंबर और प्रस्थान स्टेशन की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Trending Videos