सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   35.50 crore water project, tap water will reach every home by 2028

Sonebhadra News: 35.50 करोड़ की जल परियोजना, 2028 तक हर घर पहुंचेगा नल से पानी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
35.50 crore water project, tap water will reach every home by 2028
विज्ञापन
अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल संकट को दूर करने के लिए 35.50 करोड़ रुपये की पेयजल पुनर्गठन परियोजना शुरू होने जा रही है। इस योजना के तहत पाइपलाइन बिछाकर घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाया जाएगा। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से परियोजना पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। शासन ने इसके लिए धनराशि भी जारी कर दी है। परियोजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद अहरौरा को चार जोन में विभाजित कर कार्य कराया जाएगा। नगर के सभी 25 वार्डों में करीब 85 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके माध्यम से 4641 घरों को नल कनेक्शन दिया जाएगा और लगभग 30 हजार की आबादी को पेयजल का लाभ मिलेगा। योजना को वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जल भंडारण के लिए 500 किलोलीटर क्षमता का एक क्लियर वाटर रिजर्वायर (सीडब्ल्यूआर) बनाया जाएगा। साथ ही 500 और 800 किलोलीटर क्षमता के दो नए ओवरहेड टैंक भी बनाए जाएंगे। पहले से निर्मित 600 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।
Trending Videos






10 ट्यूबवेल से होगी नगर पालिका क्षेत्र में जलापूर्ति

नगर में पहले से संचालित पांच ट्यूबवेल को योजना में जोड़ा जाएगा, जबकि पांच नए ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे। इस प्रकार कुल 10 ट्यूबवेल के जरिए पूरे नगर में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहरौरा पेयजल पुनर्गठन परियोजना को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, धनराशि भी जारी कर दी गई है। 10 मई से सर्वे और डिजाइन का कार्य शुरू होगा, इसके बाद 15 मई से धरातल पर काम शुरू कर दिया जाएगा। — अरविंद कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed