सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Semi-Naked Body of Married Woman Found Hanging Rope Entangled in Jaw Not Neck Youth Accused

UP: फंदे से लटका मिला विवाहिता का अर्द्धनग्न शव, गले नहीं जबड़े में फंसी थी रस्सी; गांव के युवक पर आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 01 May 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र जिले में नवविवाहिता की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर बभनी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। बीती रात वह परिवार के साथ एक बारात में शामिल होने गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

Semi-Naked Body of Married Woman Found Hanging Rope Entangled in Jaw Not Neck Youth Accused
माैके पर छानबीन करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के घघरा ग्राम पंचायत अंतर्गत चकेलवा टोला में शुक्रवार सुबह एक नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव नाले के किनारे परास के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Trending Videos




प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेखा उर्फ भोली (22) पुत्री राकेश कुमार का शव अर्द्धनग्न अवस्था में पेड़ से लटका मिला। हैरानी की बात यह रही कि रस्सी गले के बजाय जबड़े में फंसी हुई थी और शव घुटनों के सहारे जमीन पर टिका हुआ था, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता राकेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गांव में एक बारात आई थी, जिसे देखने रेखा हम लोगों के साथ साथ गई थी, साथ में उसका पति भी था। देर रात करीब डेढ़ बजे सभी लोग घर लौट आए और सो गए। शुक्रवार भोर करीब साढ़े चार बजे रेखा घर से बाहर नाले की ओर गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। 

पुलिस ने की कार्रवाई

काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने नाले के किनारे एक महिला का शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान रेखा के रूप में की। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। 

वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फांसी का रूप दिया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की।

घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। - राजेश कुमार राय, क्षेत्राधिकारी दुद्धी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed