सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man drowns while bathing in Saryu River with his brother and friends in ballia

Ballia News: भाई और दोस्तों के साथ सरयू में नहाते समय डूबा युवक, नाविकों के साथ तलाश में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 01 May 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: बलिया जिले में एक युवक अपने छोटे भाई व दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने के लिए गया। सरयू में नहाते समय वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। पुलिस स्थानीय नाविकों के सहयोग से उसकी तलाश में जुटी है।

Young man drowns while bathing in Saryu River with his brother and friends in ballia
युवकी की तलाश में जुटे नाविक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के महुआतर गांव निवासी 18 वर्षीय शिवेंद्र यादव शुक्रवार की सुबह सरयू नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पुलिस स्थानीय नाविकों के सहयोग से शिवेंद्र की खोजबीन में देर शाम तक जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

Trending Videos


कैसे हुआ हादसा
चैनपुर गुलौरा गांव के महुआतर निवासी शिवेंद्र यादव छोटे भाई और कुछ साथियों के साथ चैनपुर गुलौरा गांव स्थित मठिया शिव मंदिर के सामने सरयू नदी में स्नान करने पहुंचा था। नहाते समय अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। छोटे भाई द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बचाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक शिवेंद्र डूब गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि पुलिस टीम नाविकों के साथ शव की तलाश में लगी है। एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है। शिवेंद्र ने इस साल इंटर की परीक्षा दी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed