{"_id":"69f49d9eae426384b708fde3","slug":"video-devotees-took-out-kalash-yatra-for-lakshminarayan-mahayagya-in-ballia-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा
बलिया जिले के विकास खंड बेलहरी के पिंडारी गांव स्थित शिव मंदिर के सामने आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य कलश यात्रा हरिदास जी महाराज के नेतृत्व में निकाला गया। इस दौरान भगवान गणेश, मां गंगा, शिव-पार्वती, लक्ष्मी-नारायण, दुर्गा जी,काली जी, बजरंगबली आदि देवी-देवताओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजमान हो गया। कलश यात्रा में पिंडारी के अलावा,पंडितपुरा, बसुधरपाह,पुरास,नीरुपुर आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। श्री श्री 108 बाल संत श्री हरिदास जी महाराज रामायणी के देखरेख में करीब साढ़े सात बजे करीब पांच सौ भक्तों ने यज्ञ मंडप का परिक्रमा करके कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा पिंडारी, पंडितपुरा,नीरुपुर, बहादुरपुर, सीताकुंड,चैनछपरा होते हुए कृपाल ब्रम्ह बाबा के सामने स्थित राजपुर गंगा नदी पर पहुंचा जहां लोगों ने स्नान के बाद कलश में गंगा जल भरा गया। उसके बाद वाराणसी से पधारे यज्ञाचार्य पंडित लालजी शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार व स्वास्ती वाचन कर भक्तों को संकल्पित किया। अयोध्या से पधारी कथा वाचिका साध्वी नीलम दीदी भी मौजूद रही।कलश यात्रा में बच्चों ने हाथ में जय श्रीराम लिखा झंडा लेकर जुलुस में शामिल रहे। बैंड-बाजा व घोड़े शोभा यात्रा का शोभा बढ़ा रहे थे। कलश यात्रा से पूर्व सेवानिवृत्त कैप्टन लखन लाल यादव ने पुलिसकर्मियों, संभ्रांत लोगों व घुड़सवारों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। वहीं गांव के करीब सौ युवाओं को टी-शर्ट पहनाया। आयोजक मंडल ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। इस दौरान रघुबालक दास त्यागी जी सहयोगी अभिषेक दास जी रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष राजू कुमार राय, बसुधरपाह चौकी प्रभारी अजय सिंह, उपनिरीक्षक मनीराम के साथ ही कांस्टेबिल चक्रमण करते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।