सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Power supply disrupted due to fault beneath railway line near Tuckerson electrical substation in ballia

Ballia News: 72 घंटे बाद जगी बिजली बहाल होने की उम्मीद, 20 गांवों की करीब 42 हजार की आबादी प्रभावित

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 01 May 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: बलिया जिले में टकरसन विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत रेलवे लाइन के नीचे फाल्ट होने से तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। तीन दिन से 20 गांवों की करीब 42 हजार की आबादी प्रभावित है। 

Power supply disrupted due to fault beneath railway line near Tuckerson electrical substation in ballia
रेलवे लाइन के नीचे केबल फाल्ट सुधारने में जुटा विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बलिया जिले के टकरसन विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत बघौली गांव के समीप रेलवे लाइन के नीचे से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की केबल खराब होने से पिछले तीन दिनों से बिजली ठप पड़ी है। अब बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। 20 गांवों की करीब 42 हजार की आबादी को इस भीषण संकट से निजात दिलाने के लिए विभाग ने युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।

Trending Videos


बीते 72 घंटों से बिजली आपूर्ति न होने के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। पानी की टंकी की सप्लाई रुकने, सबमर्सिबल न चलने और मोबाइल डिस्चार्ज होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं की नाराजगी तब बढ़ गई जब तीन दिनों तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री, परिवहन मंत्री और अधीक्षण अभियंता से सीधे शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मानवेंद्र विक्रम सिंह और आशीष प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 

मानवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि यह केबल 15 साल पुरानी और जर्जर हो चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नई केबल डलवाने के लिए वे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और सांसद नीरज शेखर से वार्ता करेंगे। रेलवे लाइन के नीचे से नया तार निकालने के लिए बिजली विभाग ने डीआरएम को पत्र भेजा है, जिसकी प्रक्रिया तेज की जाएगी। 

शिकायत के बाद हरकत में आए बिजली विभाग ने क्षेत्रीय लाइनमैनों की टीम को मौके पर तैनात किया है। हालांकि, ग्रामीणों ने सक्षम अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने पर रोष व्यक्त किया, लेकिन मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है। 

अधीक्षण अभियंता विनोद जायसवाल ने कहा कि मामला संज्ञान में है और टीम मौके पर काम कर रही है। शुक्रवार देर शाम तक केबल को ठीक कर विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed