सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young man dead body Found Hanging from Tree in bhadohi

UP News: दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से आया था युवक, अब फंदे से लटकता मिला शव; हत्या का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 01 May 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhadohi News: भदोही जिले में दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से आए युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव देख पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

Young man dead body Found Hanging from Tree in bhadohi
थाने पर शिकायत करने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के गुलौरी गांव में शुक्रवार को रमाशंकर यादव रामू (20 वर्ष) का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक दो बहनों में इकलौता था। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता ने तहरीर में बेटे की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
गांव निवासी विजय शंकर यादव का पुत्र रमाशंकर मुंबई में नौकरी करता था। परिवार के लोगों के अनुसार वह सप्ताह भर पहले अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आया था, लेकिन घर नहीं आया था। चर्चा है कि बरात में किसी से उसका विवाद हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शुक्रवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने घर से कुछ दूर नीम के पेड़ पर रमाशंकर का शव लटका देखा तो सन्न रह गए। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी प्रमोद यादव मौके पर पहुंचे। शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई। 

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा कि युवक की मौत कैसे हुई। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed