सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   2,640 Candidates to Appear for the Junior Engineer Examination on May 3.

Bhadohi News: 3 मई को अवर अभियंता परीक्षा में 2640 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
2,640 Candidates to Appear for the Junior Engineer Examination on May 3.
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तीन मई को होने वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अवर अभियंता परीक्षा को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए हुई तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि जिले में छह केंद्रों पर परीक्षा होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी। जिसमें 2640 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
Trending Videos

अधिकारियों से उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। डीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान नकल विहीन वातावरण बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जानी चाहिए। एएसपी शुभम अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने तैनाती स्थलों पर समय से पहुंचें और पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण किया जाए। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि कोई भी प्रतिबंधित सामग्री अंदर न ले जाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed