सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   10-Year Record Broken in April; 9.6 mm of Rainfall Recorded

Bhadohi News: अप्रैल में टूटा 10 साल का रिकाॅर्ड, 9.6 मिमी बारिश दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
10-Year Record Broken in April; 9.6 mm of Rainfall Recorded
गोपपुर कालीन कंपनी के पास तेज हवा से गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर बृहस्पतिवार को भी जिले में दिखा। सुबह तेज आंधी के साथ ज्ञानपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में आधे घंटे तक बारिश हुई। आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। अप्रैल में चौथी बार बारिश हुई। अब तक 9.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। करीब एक दशक पहले 2016 में 10 मिमी से ज्यादा बारिश हुई थी।
Trending Videos

बुधवार को दोपहर में बिगड़ा मौसम बृहस्पतिवार दोपहर तक सही नहीं हो सका। तेज हवा चलने के कारण बुधवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर बिजली के खंभे, हरे पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। ज्ञानपुर नगर में सुबह आठ बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 3.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम में बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में पांच साल बाद एक घंटे में 5.1 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। इसके बाद 29, 30 अप्रैल को 3.1 मिमी बारिश हुई। महीने की शुरूआत बारिश के साथ और समापन बारिश के साथ हुई। ज्ञानपुर, मूंसीलाटपुर, सुरियावां, चौरी, वेदपुर, गोपीगंज, दुर्गागंज, अभोली, बाबूसराय, मोढ़ आदि क्षेत्रों में रुक-रुक कर 20 से 25 मिनट तक बारिश हुई। कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। गांव की पगडंडी मार्ग पर फिसलन होने के कारण राहीगरों को दिक्कत हुई। गोपीगंज कोतवाली के गोपपुर में एक कालीन कंपनी के पास तेज हवा चलने के कारण एक पेड़ गिर गया। संयोग अच्छा था कोई हादसा नहीं हुआ। अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि तेज हवा के कारण पेड़ गिरा है। इससे पक्के मकान की दीवार सहित टिन शेड क्षतिग्रस्त हो गए। रहवासी बाल-बाल बच गए। दुर्गागंज क्षेत्र में सड़क के बीचोबीच बिजली का खंभा गिर गया। अभोली के भागीरथीपुर गांव में देर रात तेज आंधी आने की वजह से उमाशंकर तिवारी के टिन शेड पर विशाल महुआ का पेड़ गिर गया। जिससे उसमें रखे अनाज, टीवी स्टेबलाइजर, स्टार्टर आदि टूटकर नष्ट हो गए। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि हवा में नमी होने के कारण तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बेजवां के विशेषज्ञ विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि वर्ष 2016 में करीब 10 मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद 2022 में 2.1 मिमी, 2023 में 3.1 मिमी, 2024 में 4.3 मिमी, 2026 में 9.6 मिमी बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बुधवार की रात तेज हवा के कारण ज्ञानपुर नगर के भिडिऊरा, भुड़की, वेदपुर, सिंहपुर, लखनो, मुख्यालय, दुलहीपुर सहित सुरियावा उपकेंद्र के अभिया, कैणा, बनकट, महजूदा, भोरी, मोढ़ उपकेंद्र के कस्तूरीपुर, कडोर, गोपपुर, करियाव, देइपुर, नेवादा, गिराई फीडर के कौलापुर, सुजातपुर, बिहरोजपुर, सीतामढ़ी केंद्र के धनतुलसी, कटरा सहित कुल 60 से 65 गांव की बिजली आपूर्ति पूरी रात आती-जाती रही। लोग रात भर ट्रिपिंग के कारण हो रही कटौती से परेशान रहे। वहीं चौरी क्षेत्र के 180 गांवों में अंधेरा रहा। सभी स्थानों पर करीब 12 से 14 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed