सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Theft Worth Lakhs After Breaking Locks of Three Shops

Bhadohi News: तीन दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Theft Worth Lakhs After Breaking Locks of Three Shops
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के भकोड़ा मोड़ पर बुधवार की रात चोर तीन दुकानों का ताला तोड़कर चार लाख रुपये नकद समेत छह लाख रुपये मूल्य के सामान उठा ले गए। चोरों ने आभूषण, मिठाई, किराना की दुकान को निशाना बनाया। एक इलेक्ट्रिक की दुकान का शटर चाड़ने का असफल प्रयास किया। एक साथ कई दुकानों में चोरी होने से व्यापारी भयभीत हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
Trending Videos

निदूर गांव निवासी चमन मोदनवाल की भकोड़ा मोड़ के पास मिठाई, फास्ट फूड और किराना की दुकान है। जिसे चमन के साथ उनके भाई, भतीजे चलाते हैं। हर रोज की तरह बुधवार को रात में दुकान बंद कर सभी चले गए। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने ताला टूटा देखा तो दुकानदार को फोन किया। पीड़ित के अनुसार मिठाई और किराना की दुकान से चार लाख नकद, दो अंगूठी के अलावा सरसों का तेल, रिफाइंड, दाल, साबुन, खोवा, मिठाई सहित हजारों रुपये के सामान चोर उठा ले गए। बताया की दुकान में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब हैं। इसमालकोट निवासी सचिन वर्मा की भकोड़ा मोड़ के पास आभूषण की दुकान है। चोरी की खबर मिलने पर वे भी पहुंचे। बताया कि चोर चांदी की पायल, लाकेट और सोने की कील उठा ले गए। जिसकी कीमत 50 हजार है। व्यापारियों ने कहा कि यहां पर 100 दुकानें हैं। पहले पिकेट ड्यूटी लगती थी, लेकिन अब बंद हो चुकी है। इससे चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। व्यापारियों ने एसपी से पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed