सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Online registration for Kharif crop seeds begins; farmers should book soon

Sonebhadra News: खरीफ फसल के बीज के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, किसान जल्द कराएं बुकिंग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Online registration for Kharif crop seeds begins; farmers should book soon
विज्ञापन
Trending Videos

विकास खंड हलिया के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) नरेंद्र कानापुरिया ने किसानों से अपील की है कि वे आगामी खरीफ सत्र 2026-27 के लिए बीज की ऑनलाइन बुकिंग जल्द से जल्द करा लें, ताकि सरकारी योजना का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की ओर से प्रमाणित व संकर बीजों की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत ढैचा, धान, अरहर, मूंग, उड़द, तिल, बाजरा और ज्वार समेत कई फसलों के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संकर बीजों पर विशेष रूप से धान, बाजरा और ज्वार पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। वहीं मिनीकिट प्रदर्शन योजना के तहत किसानों को कुछ बीज निशुल्क भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। साथ ही जिन किसानों का अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई है, उनके लिए भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे किसान तुरंत अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ उठा सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि बीज की उपलब्धता में किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed