फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   4123 women filled out forms to have their names added to the electoral roll.

Sonebhadra News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 4123 महिलाओं ने भरा फॉर्म

Mon, 19 Oct 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
4123 women filled out forms to have their names added to the electoral roll.
सोनभद्र। जिले में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए 17 अक्तूबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों के 1662 मतदान स्थलों पर विशेष पंजीकरण कैंप लगाए गए। अभियान के दौरान 4123 महिलाओं ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म भरा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में आयोजित कैंपों में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन लिए गए। चारों विधानसभा क्षेत्रों में दुद्धी से 2857, घोरावल से 2766, रॉबर्ट्सगंज से 2067 और ओबरा से 1670 आवेदन प्राप्त हुए। कैंपों में मतदाता सूची के अवलोकन और नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया। कैंपों के संचालन और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के कार्यों की निगरानी के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। निगरानी के लिए 143 सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए, जबकि 40 जनपद स्तरीय अधिकारियों को विशेष पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी मतदान स्थलों पर बीएलओ मतदाता सूची और फॉर्म-6 के साथ मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि अभियान में राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नौ और 16 अक्तूबर को उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की गई थीं। अभियान का उद्देश्य महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करना है। जिले में 24 अक्तूबर को दोबारा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगाए जाएंगे। इनमें नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकेंगे। नाम दर्ज नहीं होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने पात्र नागरिकों से कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed