{"_id":"69d9330ed461cca9ed00f84b","slug":"5-arrested-on-charges-of-killing-with-a-stick-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-144716-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: लाठी मारकर जान लेने के आरोप में 5 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: लाठी मारकर जान लेने के आरोप में 5 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में पानी के विवाद में हुई हत्या के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना चितरंगी थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पांच आरोपियों गिरफ्तार आरोपियों में अंजीर उर्फ अंजनी बादीगीर, रमेश बादीगीर, पिंटू बादीगीर, बरेश उर्फ बरस बादीगीर और दिग्विजय बादीगीर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
ग्राम सुकहर निवासी सुखमंती बादीगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 मार्च 2026 की शाम करीब 5:30 बजे हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई, जिसमें पांच-पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। घटना में गंभीर रूप से घायल रामा बादीगीर (51) की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए बैढ़न स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 7 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा शामिल किया।
एसपी मनीष खत्री ने विशेष टीम गठित करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस ने 7 अप्रैल को दिग्विजय बादीगीर को गिरफ्तार किया, जबकि 8 अप्रैल को शेष चार आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी जब्त किए हैं।
Trending Videos