सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A CISF jawan posted at the township gate was beaten up.

Sonebhadra News: टाउनशिप गेट पर तैनात सीआईएसएफ जवान को पीटा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
A CISF jawan posted at the township gate was beaten up.
विज्ञापन
सोनभद्र/शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के टाउनशिप गेट पर तैनात सीआईएसएफ जवान की पिटाई कर दी गई। बगैर हेलमेट बाइक कॉलोनी के अंदर ले जाने से रोकने पर खफा युवकों ने जवान की लाठी छीन ली और उसी से पिटाई कर दी। मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों के बारे में पता लगाने में जुटी है।
Trending Videos

चंदौली जिले के टांडाकला (बलुआ) निवासी चमन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह सीआईएसएफ की एनटीपीसी शक्तिनगर इकाई में कार्यरत है। गत सोमवार को दूसरी पाली में उसकी ड्यूटी टाउनशिप गेट नंबर एक पर लगी हुई थी। रात सवा आठ बजे के करीब दो युवक बाइक से पहुंचे और बगैर हेलमेट पहने ही बाइक लेकर अंदर जाने लगे। जब उसने उन्हें मना किया तो बाइक से उतरकर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज, हाथापाई की। उसके हाथ से सरकारी लाठी छीन ली और उसी से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर मारपीट करने वाले युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed