सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Over 300 poles fell in the storm, power supply was disrupted, roofs and sheds of houses were blown away.

Sonebhadra News: आंधी में गिरे 300 से अधिक खंभे, बिजली आपूर्ति ध्वस्त, घरों के छप्पर-शेड उड़े

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Over 300 poles fell in the storm, power supply was disrupted, roofs and sheds of houses were blown away.
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में बुधवार की शाम छह बजे के बाद आई तेजी आंधी ने काफी तबाही मचाई। विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज और पिपरी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर करीब 300 से अधिक खंभे और पेड़ टूटकर गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। रात में बिजली निगम की तरफ से पेट्रोलिंग कराते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। हालांकि देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। जगह-जगह मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। इससे जाम में फंसे लोग बेहाल रहे। चुर्क में छत की दीवार ढहने से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई।
Trending Videos

पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.2 और न्यूनतम पारा 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। इसके मुकाबले मंगलवार को अधिकतम पारा 39.4 और न्यूनतम पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इस तरह बीते 24 घंटे में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों का हाल बेहाल रहा। शाम को साढ़े पांच बजे के बाद अचानक मौसम परिवर्तन हुआ। छह बजे के बाद चले आंधी से घरों के छप्पर,टीनशेड उड़ गए। रॉबर्ट्सगंज विद्युत वितरण क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज नगर के हाइडिल कालोनी, भटौलिया, बिजरी, चुर्क, मुसही, लोढ़ी, सलखन समेत अन्य स्थानों पर पेड़ के साथ ही बिजली के खंभे और तार गिरे हैं। चुर्क निवासी दिलीप श्रीवास्तव की दीवार गिरने से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पड़ोसी की दीवार गिरने से उनकी पानी की टंकी भी टूट गई। अकेले रॉबर्ट्सगंज विद्युत वितरण क्षेत्र में 300 से अधिक खंभे और पेड़ जमीदोंज हुए हैं, इससे बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। केकराही, बुधवार की शाम को क्षेत्र में आई तेज आंधी की वजह से पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाली सभी आठ फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे क्षेत्र में देर शाम बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सका। देर शाम सात बजे के बाद दक्षिणांचल में चली तेज आंधी से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई। कोन क्षेत्र में आंधी की वजह से कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। इससे क्षेत्र में आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत वितरण क्षेत्र पिपरी में भी आंधी ने खूब तबाही मचाई है। बभनी, म्योरपुर, दुद्धी क्षेत्र में बिजली के खंभे जमीदोंज होने से आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार जिले भर में 300 से अधिक स्थानों पर बिजली के खंभे टूटकर गिरे हैं। कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिरने से बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की शाम को आई तेज आंधी में अकेले रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में 300 से अधिक बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। हाइडिल मैदान, लोढ़ी, मुसही, चुर्क, बिजरी, बढ़ौली, सलखन और भटौलिया क्षेत्र में सर्वाधित क्षति हुई है। पेट्रोलिंग कराई जा रही है, मरम्मत कार्य कराते हुए आपूर्ति बहाल की जाएगी। - धर्मेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी रॉबर्ट्सगंज।
आंधी में पेड़ गिरने से मजदूर की मौत
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के खडुई गांव के पास बुधवार की शाम आंधी में पेड़ गिरने से महेंद्र चेरो (35) की मौत हो गई। रायपुर थाना क्षेत्र के पौनी निवासी महेंद्र अपने साथी दिनेश साहनी (30) के साथ मजदूरी कर रॉबर्ट्सगंज से घर लौट रहा था। खडुई गांव के पास पेड़ उनके ऊपर गिर गया। महेंद्र दब गया। लोग पीएचसी चतरा ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed