सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kamaksha scored 96.8 percent in commerce and Asmi scored 96.4 percent in science.

Sonebhadra News: कॉमर्स में कामाक्षा को 96.8, विज्ञान में अस्मि को मिले 96.4 प्रतिशत अंक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Kamaksha scored 96.8 percent in commerce and Asmi scored 96.4 percent in science.
विज्ञापन
सोनभद्र। सीबीएसई 12वीं के परीक्षा में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। सनबीम स्कूल के कॉमर्स की छात्रा कामाक्षा सिंह 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ सबसे आगे रहीं तो अनपरा के सेंट फ्रांसिस स्कूल की रमनीत कौर विरदी ने भी 96.4 प्रतिशत नंबर पाए। स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल की अस्मि सिंह को विज्ञान वर्ग में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल हुए। रिजल्ट की घोषणा के बाद मेधावियों के चेहरे खिल उठे। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी।
Trending Videos

दसवीं के नतीजे घोषित होने के बाद से ही 12वीं के छात्र-छात्रा रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। हर दिन उनकी बेसब्री बढ़ रही थी। बुधवार को दोपहर में अचानक सीबीएसई ने परिणाम की घोषणा की तो छात्र-छात्रा अपना रोल नंबर सर्च करने में जुट गए। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष पास प्रतिशत में वृद्धि हुई है, लेकिन नंबर कम मिले हैं। इसे लेकर छात्र-छात्राओं में मायूसी भी नजर आई। इसके लिए मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव को कारण माना जा रहा है। गत वर्ष वाणिज्य वर्ग में टॉपर रहीं सिद्धी बरनवाल को 97.8 और विज्ञान में जोया अफरोज को 97.6 प्रतिशत अंक मिले थे। इस बार वाणिज्य वर्ग में कामाक्षा सिंह को सबसे ज्यादा 96.8 प्रतिशत अंक हासिल हुए। सनबीम स्कूल की छात्रा कामाक्षा ने सभी विषयों में बेहतर प्रदर्शन किया है। विज्ञान वर्ग में अव्वल रहीं स्वामी हरसेवानंद की अस्मि सिंह ने फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायो के साथ परीक्षा में 96.4 अंक प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग में रेणुकूट के केसरी देवी कानाेडिया विद्या मंदिर के अमन पांडेय को 95.2 फीसदी अंक मिले हैं। परिणाम की घोषणा के बाद मेधावियों में उत्साह रहा। अपने माता-पिता और शिक्षकों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मंदिरों में भी पहुंचकर शीश झुकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहती हैं कामाक्षा
वाणिज्य वर्ग में अव्वल रहीं सनबीम स्कूल की छात्रा कामाक्षा प्रबंधन क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहती हैं। इसके लिए वह आईआईएम में दाखिले के लिए तैयारी में भी जुटी हैं। कामाक्षा ने पहले ही अपना कॅरिअर चुन लिया था। लिहाजा दसवीं के बाद से ही उन्होंने वाणिज्य वर्ग से पढ़ाई शुरू की। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन व अभिभावकों के प्रोत्साहन के बूते कामाक्षा ने यह उपलब्धि हासिल की। रॉबर्ट्सगंज के पकरी पोखरा निवासी कामाक्षा के पिता धनंजय सिंह बीज का कारोबार करते हैं। मां सारिका सिंह गृहिणी हैं। बड़ा भाई बीएससी कृषि की पढ़ाई कर रहे हैं। कामाक्षा ने बताया कि तनावमुक्त होकर नियमित पढ़ाई करने से उन्हें सफलता मिली है।
बीना में सगी बहनों को मिले 95.6 फीसदी
शक्तिनगर। एनसीएल बीना आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीना का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम बुधवार दोपहर घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक भी ख़ुशी से झूम उठे। डीएवी बीना इंटरमीडिएट वाणिज्य वर्ग की छात्रा चैतली जायसवाल एवं मिताली जायसवाल दोनों सगी बहनें 95.6 फीसदी, 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पर रहीं। विज्ञान वर्ग की सृश्ष्टि पांडेय 94 प्रतिशत द्वितीय, सेजल कुमारी 93.2 प्रतिशत तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय का शत प्रतिशत परिणाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed