{"_id":"6a0cadd55952dab0900adf08","slug":"a-four-member-team-will-identify-100-acres-of-land-for-the-industrial-sector-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-146685-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: औद्योगिक क्षेत्र के लिए चार सदस्यीय टीम ढूंढेगी 100 एकड़ जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: औद्योगिक क्षेत्र के लिए चार सदस्यीय टीम ढूंढेगी 100 एकड़ जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। जिले में औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। जिले में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए एसडीएम घोरावल, इन्वेस्ट यूपी प्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग और उद्योग विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम को 100 एकड़ से अधिक उपयुक्त भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा गया। बैठक में पीएनबी का कोई प्रतिनिधि न पहुंचने पर कार्रवाई के लिए एलडीएम को निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी बैंक अधिकारियों को पोर्टल पर प्राप्त पात्र आवेदनों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा में उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि कोई भी प्रकरण समय सीमा के बाद लंबित नहीं है। ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाओं के तहत अडानी हाइड्रो पंप स्टोरेज, टोरेंट पॉवर और अवाडा वाटर बैट्री पीएसपी से संबंधित मामलों में अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर संयुक्त जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करते आवश्यक आख्या शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने रोडवेज बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सरकारी व निजी बसों को केवल निर्धारित स्थान से ही संचालित करने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सीओ सदर, सीओ यातायात और एआरटीओ प्रवर्तन की पांच सदस्यीय टीम गठित कर पांच दिनों में प्रभावी समाधान प्रस्तुत करने को कहा गया। बैठक में कुल 13 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी, जिला व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- --
गुलाब जामुन के साथ गुड़ की जलेबी और समोसा भी बने ओडीओसी
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। उद्योग बंधु की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने उद्यमियों और व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि व्यापार मंडल पिछले तीन वर्षों से जिले में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग करता आ रहा है। बड़े उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन छोटे उद्यमी दरकिनार हैं। उन्हें भी उद्योग स्थापित करने के लिए स्थान मिलना चाहिए। बैठक में रॉबर्ट्सगंज नगर की जलनिकासी व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना के लाभार्थियों को बैंकों से ऋण न दिए जाने और उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। वन डिस्ट्रिक्ट वन फूड योजना के तहत गुलाब जामुन के साथ ही गुड़ की जलेबी और समोसे को भी शामिल करने का सुझाव रखा। प्रतिनिधिमंडल में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, किराना अध्यक्ष श्यामलाल केशरी आदि रहे।
Trending Videos