सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No relief from heat and humidity despite a slight drop in temperature.

Sonebhadra News: तापमान में मामूली गिरावट पर गर्मी-उमस से राहत नहीं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
No relief from heat and humidity despite a slight drop in temperature.
रॉबर्ट्सगंज में प्रचंड धूप में स्कूल से घर जाते छात्र। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बीते एक सप्ताह के तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। दो दिन से जिले का अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। इससे गर्मी एवं उमस का स्तर बढ़ गया है। मंगलवार को पूरे दिन चली गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले। तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिसके चलते तेज धूप और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
Trending Videos

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि मंगलवार को जिले का न्यूनतम पारा 26.2 और अधिकतम पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसकेे मुकाबले सोमवार को न्यूनतम पारा 26.9 और अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इस प्रकार सोमवार की तुलना में मंगलवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई। हालांकि उमस और गर्मी से खास राहत नहीं मिली। बताया कि बीते दो दिनों से अधिकतम तापमान का स्तर 43 डिग्र्री से ऊपर बना हुआ है। इसके पहले के पांच दिनों में अधिकतम पारा का स्तर 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ था। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी रवि शंकर सिंह एवं तकनीकी अधिकारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गर्म हवाओं की रफ्तार सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे फसलों, पशुओं और आमजन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों में आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करें ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे। सब्जी एवं बागवानी फसलों में मल्चिंग का प्रयोग करने से भूमि की नमी संरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पशुओं को छायादार स्थान पर बांधे
बढ़ते गर्मी केे स्तर को देखते हुए मौसम विशेषज्ञों की तरफ से पशुपालकों को पशुओं को दिन के समय छायादार स्थान पर रखने तथा पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है। किसानों से दोपहर के समय खेतों में कार्य करने से बचने, सिर को कपड़े या टोपी से ढकने तथा लू से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है। साथ ही मौसम विभाग की तरफ से जारी ताजा पूर्वानुमानों पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

----
बीते एक सप्ताह ऐसा रहा तापमान:
दिन: न्यूनतम - अधिकतम
13 मई: 24.6 - 40.2
14 मई: 24.8 - 39.2
15 मई: 25.4 - 40.0
16 मई: 23.8 - 41.4
17 मई: 26.5 - 41.6
18 मई: 26.9 - 43.6
19 मई: 26.2 - 43.2
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed