{"_id":"6a3189333136a20c850becad","slug":"a-new-society-will-be-opened-in-murtiya-ghorawal-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-148234-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: घोरावल के मूर्तिया में खुलेगी नई समिति, 14 से ज्यादा गांवों के किसानों को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: घोरावल के मूर्तिया में खुलेगी नई समिति, 14 से ज्यादा गांवों के किसानों को होगा लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुए विवाद और ग्रामीणों की हत्या के बाद चर्चा में आए घोरावल ब्लॉक के मूर्तिया (उभ्भा) गांव में अब किसानों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आवासीय विद्यालय और पुलिस चौकी स्थापित होने के बाद अब गांव में साधन सहकारी समिति भी खोली जाएगी।
शासन स्तर से इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। समिति खुलने से क्षेत्र के 14 से अधिक गांव के किसानों को खाद-बीज लेने में काफी सहूलियत होगी।
सोनभद्र जिले में न्याय पंचायत स्तर पर समितियों का गठन किया जा रहा है। जिले के कुल 67 न्याय पंचायतों में पहले से 62 साधन सहकारी समितियों (बी-पैक्स) का गठन हुआ है। जिन न्याय पंचायतों की दूरी अधिक हैं, उन न्याय पंचायतों में एक से अधिक समितियां भी शासन के निर्देश पर खोली जा रही है।
पिछले वित्तीय वर्ष में चार नए बी-पैक्स का गठन हुआ है। इस तरह से जिले में अब कुल 66 साधन सहकारी समितियों का संचालन हो रहा है। अब घोरावल ब्लॉक के मूर्तिया ग्राम पंचायत में नई साधन सहकारी समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
सहकारिता विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
समिति के संचालन से क्षेत्र के 14 से अधिक गांवों के किसानों को खाद, बीज और कृषि संबंधी अन्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।अधिकारियों के अनुसार दुद्धी तहसील क्षेत्र के चौना, सुपाचुआ के साथ ही मधुपुर सहित चार नए स्थानों पर भी साधन सहकारी समितियां खोली जाएगी। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।