सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Super King secured a spot in the final by defeating Vortex by two runs.

Sonebhadra News: वोर्टेक्स को दो रन से हराकर सुपर किंग ने फाइनल में बनाई जगह

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Super King secured a spot in the final by defeating Vortex by two runs.
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय आंबेडकर स्टेडियम में चल रहे रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता वोर्टेक्स कप में सोमवार की रात सेमीफाइनल मुकाबले में सुपर किंग ने वोर्टेक्स को दो रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए।

102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान वोर्टेक्स की टीम निर्धारित 8 ओवरों में पांच विकेट खोकर 99 रन ही बना सकी। मात्र दो रनों के मामूली अंतर से वोर्टेक्स को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। सुपर किंग की इस शानदार जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी सुजल को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed