सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panchdev Temple

Sonebhadra News: 1.91 करोड़ से बदलेगी पंचदेव मंदिर की तस्वीर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Panchdev Temple
विज्ञापन
दुद्धी। नगर के सबसे प्राचीन और आस्था के प्रमुख केंद्रों में शामिल श्री पंचदेव मंदिर के दिन अब बदलने वाले हैं। सैकड़ों वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर के सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए सरकार की तरफ से 1 करोड़ 91 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत दुद्धी को कार्यदायी संस्था बनाते हुए मंदिर परिसर के व्यापक विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दुद्धी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 में स्थित श्री पंचदेव मंदिर के अवस्थापना सुविधाओं के विकास कार्य का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच किया। भूमि पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि तथा नगरवासी उपस्थित रहे। बताया गया कि यह कार्य वंदन योजना के तहत कराया जा रहा है। मंदिर परिसर को धार्मिक पर्यटन और श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप विकसित करने की योजना तैयार की गई है।

इसके अंतर्गत जल निकासी व्यवस्था, शुद्ध पेयजल सुविधा, आकर्षक लाइटिंग, मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, इंटरलॉकिंग मार्ग, श्रद्धालुओं के लिए विश्राम हाल, शेड निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार परियोजना का टेंडर पूरा हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य गति पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं के साथ बैठक कर मंदिर विकास को लेकर सुझाव भी लिए। लोगों ने मंदिर की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए इसे क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि देवेश मोहन, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, रामेश्वर राय, वीरेंद्र सिंह, रवि सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, कमलेश कमल, संजय तिवारी, मनोज मिश्रा, सुरेश तिवारी, अमरनाथ जायसवाल, प्रेम नारायण सिंह सहित नगर पंचायत के सभासद, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed