सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A pickup full of wedding guests overturned, killing three people, including the groom's cousin, and injuring 17.

Sonebhadra News: बरातियों से भरी पिकअप पलटी, दूल्हे के फुफेरे भाई समेत तीन की मौत, 17 घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
A pickup full of wedding guests overturned, killing three people, including the groom's cousin, and injuring 17.
विज्ञापन
रामगढ़ (सोनभद्र)। रामपुर बरकोनिया के कठोर गांव के पास तीव्र मोड़ पर मंगलवार की रात बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हे के फुफेरे भाई विनोद गोंड (21), राजन गोंड (20) और अजय गोंड (20) की मौत हो गई। पिकअप में सवार अन्य 17 बराती भी घायल हुए। सभी को तियरा पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद आठ को मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया गया। यहां से दो घायलों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।
Trending Videos

मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत चनरी बांध गांव निवासी विक्रम के बेटे अजय की बरात रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में आ रही थी। रामगढ़-सिल्थम मुख्य मार्ग पर कठार गांव के तीव्र घुमावदार मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। पिकअप में सवार घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस व एंबुलेंस की मदद से सभी को तियरा पीएचसी ले जाया गया। घायलों में श्याम सुंदर (18), जयप्रकाश (10), आशीष (8), राम आशीष (7), वीर सिंह (7), रामजन्म (12), प्रमोद (19), रामसुंदर (20), गोलू (18), आकाश (12), विनोद (21), राजन (20), अजय (20), बोझू (19), मनीष (18), दिनेश (21), रोहित (22), बिहारी (30) सहित 20 लोग घायल हो गए। इसमें प्रारंभिक उपचार के बाद 11 घायलों को मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने विनोद, राजन, अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं बिहारी, रोहित को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डीएम चर्चित गौड़, एसपी अभिषेक वर्मा, सीएमओ डॉ. पीके राय सहित अन्य अफसरों ने रात में ही मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। - ऋषभ रुणवाल, एएसपी ऑपरेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed