{"_id":"69f25548de8b876d6105527a","slug":"ad-basic-has-initiated-an-investigation-into-the-fraud-committed-by-claiming-that-a-demolished-building-existed-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-145674-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ध्वस्त हो चुके भवन को मौजूद बताकर किए गए घपले की एडी बेसिक ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ध्वस्त हो चुके भवन को मौजूद बताकर किए गए घपले की एडी बेसिक ने शुरू की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर भवन को ध्वस्त किए जाने के बाद भी उसके रंगाई-पोताई और मरम्मत के नाम पर डकारी जा रही समग्र अनुदान की धनराशि के मामले में एडी बेसिक ने भी जांच शुरू कर दी है। पहुंची शिकायत पर उन्होंने बीएसए को शिकायत से जुड़े सारे रिकाॅर्ड संबंधित प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्वप्रमाणित कराकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सप्ताह भर पूर्व तिथि भी नियत की गई थी लेकिन इस मामले में भी अभी तक कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है।
एडी बेसिक विंध्याचल मंडल से गत 30 मार्च को बड़ैला को राजकुमार ने शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ैला का भवन ध्वस्त किए जने के बाद भी उसे वजूद में दिखाते हुए समग्र मद की धनराशि के नाम पर घपलेबाजी की जा रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए एडी बेसिक अनिल वर्मा ने चार अप्रैल को बीएसए को पत्र जारी कर निर्देश दिया था कि 20 अप्रैल तक जुड़े सभी रिकॉर्ड उनके कार्यालय में उपलब्ध करा दिए जाएं। यह रिकॉर्ड संबंधित प्रभारी प्रधानाध्यापक की तरफ से स्वप्रमाणित हो। निर्देश की प्रति मंडलायुक्त, महानिदेशक स्कूल शिक्षा, निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण को भी भेजी गई थी लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई सामने नहीं आ सकी। वहीं मामले में सीडीओ की तरफ से दिए गए डीडीओ को जांच के निदेश के बाद जिन अभिलेखों को तीन दिन में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। उन्हें भी नौ अप्रैल को ही बीईओ नगवां धनंजय कुमार सिंह, बीईओ राॅबर्ट्सगंज महेंद्र कुमार मौर्य, जिला समन्वयक (निर्माण) राकेश कुमार सिंह, जिला समन्वयक (एमडीएम) रमेश प्रसाद चौरसिया की टीम गठित कर लंबित कर दिया गया है। ऑन रिकार्ड टीम को तीन दिन में जांच कर साक्ष्यों सहित सुस्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अभी तक जांच ही नहीं हो पाई है।
वर्जन
शिकायत मिलने पर रिकॉर्ड तलब किए गए थे। तय तिथि तक रिकॉर्ड उपलब्ध कराए गए या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। कार्यालय अभिलेख देखने के बाद जिस तरह की स्थिति सामने आएगी उसके अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - अनिल वर्मा, एडी बेसिक।
बीएसए को जल्द रिकर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक कोई रिकर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। अब इसके लिए दूसरा पत्र जारी किया जा रहा है। - हेमंत कुमार सिंह, डीडीओ।
Trending Videos