सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegations of molesting a healthcare worker while posing as an SP leader.

Sonebhadra News: खुद को सपा नेता बताकर स्वास्थ्य कर्मी से छेड़छाड़ करने का आरोप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Allegations of molesting a healthcare worker while posing as an SP leader.
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में तैनात एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने खुद को सपा नेता बताने वाले आरोपी बहुअरा निवासी सुरेश सुरेश सिंह कुशवाहा पर छेड़छाड़, एतराज पर उसे नौकरी से निकलवाने और पति की हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
Trending Videos

महिला ने तहरीर दी है कि उससे बचने के लिए वह पति के साथ ड़्यूटी पर जाने लगी। तीन दिन पहले उसे रोककर अपने साथ आने-जाने के लिए कहा गया। ऐसा न करने पर पति की हत्या की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि बहुअरा निवासी सुरेश सुरेश सिंह कुशवाहा पिछले कई महीने से उसे परेशान कर था। ड्यूटी पर जाते वक्त उसे अकेला पाकर उसके खिलाफ भद्दी टिप्पणी करता। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को महिला की तहरीर प्राथमिकी दर्ज की गईहै।
उधर, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने भी प्रभारी निरीक्षक को एक तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि सुरेश न तो सपा में किसी पद पर नहीं है।
बावजूद वह लगातार सपा का लेटर पैड छपवा कर आम लोगों, सरकारी-संविदा कर्मियों की फर्जी शिकायत कर उन्हें परेशान कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed