सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bakrid prayers will be held at 7:30 am in Eidgahs.

ईदगाहों में सुबह 7:30 बजे होगी बकरीद की नमाज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bakrid prayers will be held at 7:30 am in Eidgahs.
विज्ञापन
बकरीद की तैयारियां बुधवार को पूरी कर ली गई। नए परिधान, खान-पान के सामानों की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ रही तो नमाज के लिए ईदगाह और मस्जिदों में साफ-सफाई कराई गई। पुलिस फोर्स ने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।
Trending Videos

सोनभद्र अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुश्ताक अहमद ने बताया कि 28 मई को बकरीद की नमाज सुबह 7.30 बजे ईदगाह में अदा की जाएगी। किन्हीं कारणों से जो अकीदतमंद यहां नहीं पहुंच सकेंगे, वह सुबह 8:15 बजे नगर के मेन मार्केट स्थित जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सभी लोग शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में निर्धारित स्थलों पर ही नमाज अदा करेंगे। कमेटी की ओर से लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उधर, नगर के बाजारों में बकरीद से जुड़े सामानों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन, किराना की दुकानों पर देर रात तक लोग खरीदारी में जुटे रहे। दुद्धी कस्बे में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम को एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे के प्रमुख मार्गों में पैदल मार्च किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। मार्च में सीओ राजेश कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, अमवार चौकी प्रभारी जयशंकर राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed