सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eid-ul-Adha Bakrid prayers offered 103 mosques and 39 Eidgahs in Sonbhadra DM and SP visit Eidgahs

ईद-उल-अजहा: सोनभद्र में 103 मस्जिदों, 39 ईदगाहों में अदा की गई बकरीद की नमाज; ईदगाह पहुंचे डीएम व एसपी

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 28 May 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर सोनभद्र में 103 मस्जिदों और 39 ईदगाहों में अकीदत के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। ईदगाह पहुंचे डीएम और एसपी ने लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Eid-ul-Adha Bakrid prayers offered 103 mosques and 39 Eidgahs in Sonbhadra DM and SP visit Eidgahs
कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई बकरीद की नमाज। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

UP News: सोनभद्र जनपद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को श्रद्धा, पाकीजगी और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की 103 मस्जिदों और 39 ईदगाहों में लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा कर देश व प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

Trending Videos




रॉबर्ट्सगंज स्थित ईदगाह में सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। मस्जिद के इमाम मौलाना तौफीक अहमद ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कुर्बानी त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अल्लाह की राह में सबसे प्रिय चीज कुर्बान करने का संदेश ही ईद-उल-अजहा की असल भावना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। 

विज्ञापन

रही तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था

उनके साथ एडीएम वागीश कुमार शुक्ला और एसडीएम रॉबर्ट्सगंज अश्वनी कुमार भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद का पर्व त्याग, समर्पण और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने जनपदवासियों से प्रेम, सौहार्द एवं शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। 

वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी लोगों को आपसी सहयोग एवं सद्भाव बनाए रखना चाहिए। अधिकारियों ने ईदगाह परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा लोगों से संवाद स्थापित कर अमन-चैन और भाईचारे की परंपरा को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। 

पर्व को लेकर लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। ईदगाह में नमाज एवं व्यवस्थाओं को सफल बनाने में सदर मुश्ताक अहमद, लल्लू भाई सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed