सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bear attacks tendu plantation, woman injured while plucking leaves

Sonebhadra News: तेंदू फड़ पर भालू का हमला, पत्ता तोड़ने गई महिला घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bear attacks tendu plantation, woman injured while plucking leaves
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में भालू ने महिला पर अचानक हमला कर दिया। घटना ग्राम साजावार में तेंदू के फड़ (ब) पर बुधवार को हुई। बताया जा रहा है कि तेंदू पत्ता तोड़ने के दौरान एक महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया।
Trending Videos

बताते हैं कि नर्मदा सिंह की पत्नी (45) जंगल क्षेत्र में अन्य मजदूरों के साथ पत्ता तोड़ने गई थीं, तभी अचानक वहां भालू पहुंच गया और हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद मजदूर जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इन दिनों जंगलों में महुआ, तेंदूपत्ता और अन्य वन उपज संग्रहण के चलते बड़ी संख्या में मजदूर जंगलों की ओर जा रहे हैं, जिससे वन्य जीवों से आमना-सामना होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों और मजदूरों से अपील की है कि जंगल में पत्ता तोड़ने के दौरान सतर्क रहे, समूह में जाएं और किसी भी वन्य जीव की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। वन विभाग से भी क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed