{"_id":"6a5a6c1998dc5a3823018464","slug":"benefits-of-schemes-should-reach-the-eligible-beneficiaries-ram-vilas-sonbhadra-news-c-194-1-son1005-149873-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों तक पहुंचाया जाए योजनाओं का लाभ : रामविलास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों तक पहुंचाया जाए योजनाओं का लाभ : रामविलास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें आवास, पेयजल, आजीविका मिशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। नए विकास प्रस्तावों पर सहमति दी गई। इस दौरान बैठक भत्ता न मिलने का आरोप लगाते हुए 30 से अधिक सदस्यों ने विरोध भी जताया। उन्होंने बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया।
ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीओ रामविशाल चौरसिया ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी योजना किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि सभी वर्गों को लाभान्वित करने के लिए है। अधिकारी-कर्मचारी इसमें कोई लापरवाही न बरतें। किसी भी तरह की समस्या आती है तो इसकी तत्काल सूचना दें।
बैठक में में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, वीबी जी रामजी, स्वच्छ पेयजल, पंचम वित्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, खाद्य सुरक्षा, पेंशन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बाल विकास, पशुपालन और कृषि समेत 14 बिंदुओं पर चर्चा हुई। कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। संचालन बीओ पीआरडी धर्मेंद्र सिंह ने किया। उधर, बहिष्कार करने वाले सदस्य प्रेमचंद गुप्ता, गोबिंद, लोकनाथ, महेंद्र, सुरेश कुमार, श्रवण, रामफल, रीना देवी, सरिता, राजमती आदि का कहना था कि पिछले पांच वर्षों में शुरुआती तीन वर्षों का बैठक भत्ता अब तक नहीं मिला है। बीते वर्ष का भत्ता तो मिला।