{"_id":"6a1720de7bae64f62b0cfdb6","slug":"caution-boards-were-installed-at-31-locations-along-the-river-and-pond-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-147181-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नदी-तालाब के किनारे 31 स्थानों पर लगाए गए सावधानी के बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नदी-तालाब के किनारे 31 स्थानों पर लगाए गए सावधानी के बोर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में नदी, बांध, तालाब और अन्य जलाशयों के आसपास होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सोनभद्र पुलिस ने विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में लोगों को जल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया, जहां पूर्व में डूबने अथवा पानी से संबंधित दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। संबंधित थाना पुलिस ने इन स्थलों पर पहुंचकर स्थानीय लोगों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया।पुलिस की ओर से जनपद के 31 संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी संबंधी पोस्टर और बैनर लगाए गए। इन पोस्टरों के माध्यम से लोगों को गहरे पानी में न जाने, बच्चों को अकेले जलाशयों के पास न छोड़ने और नदी और बांधों में नहाते समय सतर्क रहने की अपील की गई। पुलिस टीमों ने ग्रामीणों, युवाओं और आम नागरिकों से संवाद कर बताया कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। विशेषकर गर्मी और बरसात के मौसम में जलस्तर बढ़ने तथा पानी की गहराई का सही अनुमान न लग पाने से हादसों की आशंका अधिक रहती है। अभियान के दौरान लोगों से यह भी अपील की गई कि किसी भी आपात स्थिति या दुर्घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दें, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
Trending Videos