{"_id":"6a0cad76cc8b00b4b203e499","slug":"claiming-forest-land-as-their-own-they-grabbed-rs-30-lakh-in-the-name-of-sale-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-146729-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: वन भूमि को अपनी जमीन बता बिक्री के नाम पर हड़प लिए 30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: वन भूमि को अपनी जमीन बता बिक्री के नाम पर हड़प लिए 30 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ में सड़क किनारे स्थित वन भूमि को वाराणसी के एक व्यक्ति ने अपनी जमीन बता 30 लाख ऐंठ लिए। मड़िहान (मीरजापुर) थाना क्षेत्र के हिनौता निवासी बालनारायण सिंह ने शनिवार को एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा था।
आरोप लगाया था कि हरहुआ (वाराणसी) थाना क्षेत्र के मंशापुर निवासी अभिषेक कुमार सिंह ने पेढ़ ले जाकर घोरावल-राबटर्सगंज मुख्य मार्ग पर दो विस्वा जमीन दिखाई और 30 लाख में उसके बिक्री की बात तय की। कहा कि वह जमीन उनकी है औरा उसमें कोई विवाद नहीं है। उन्होंने नकद व ऑनलाइन अदा कर दी। एक सितंबर 2025 को वह अपने बेटे हर्ष के साथ घोरावल तहसील बैनामा कराने पहुंचे तो देखा कि दस्तावेज में जमीन की कीमत महज 4.30 लाख अंकित था। जिस खाते में पैसा भेजा था उसकी जगह दूसरा खाता दर्ज किया गया था।
शक होने पर जब जमीन की सच्चाई जंचवाई तो पता चला कि जमीन वन विभाग की है। उस पर अभिषेक का कब्जा भी नहीं है। पैसा मांगने पर दिसंबर में 10 लाख और जनवरी में 20 लाख वापस करने के लिए कहा गया। इसके लिए अपने खाते का दो चेक दिया। बैंक में जमा करने पर दोनों चेक बाउंस हो गए। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के मुताबिक मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos