{"_id":"6a4d66355c64eb65e80d6231","slug":"connect-the-youth-with-the-organization-and-work-in-a-disciplined-manner-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-149347-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: युवाओं को संगठन से जोड़ें, अनुशासित ढंग से कार्य करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: युवाओं को संगठन से जोड़ें, अनुशासित ढंग से कार्य करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल (एस) की जिला मासिक बैठक मंगलवार को सोमनाथ मंदिर स्थित जिला कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, जनसंपर्क अभियान और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि पार्टी के वरिष्ठ आदिवासी नेता हरिप्रसाद गोंड ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जनसंपर्क बनाए रखने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अनुशासन, समर्पण और एकजुटता से ही पार्टी अपने लक्ष्य हासिल कर सकेगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि पार्टी की विचारधारा न्याय, समता और विकास पर आधारित है। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने लखनऊ में आयोजित डॉ. सोनेलाल पटेल के जन्म जयंती समारोह में उत्कृष्ट भागीदारी करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन भी किया। बैठक में जून माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले घोरावल विधानसभा, शाहगंज जोन और किसान मंच के पदाधिकारियों को माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जन स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव ने किया। बैठक में प्रवीण त्रिपाठी, शिब्बू शेख, शिवदत्त दुबे, रामधनी पटेल, श्यामसुंदर पटेल, सतीश पटेल, राकेश पटेल, उदित पटेल, संजय सोनी, विकास पटेल, इं. नीरज सिंह पटेल, नंदू पटेल, सोनी खान, महेंद्र पटेल, ओम प्रकाश पटेल, अंशु तिवारी, आसिफ अहमद, हरि प्रसाद धांगर आदि मौजूद रहे।