फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Waterlogging on roads, water entering schools, mercury drops by 2.5 degrees.

Sonebhadra News: सड़कों पर जलभराव, स्कूलों में घुसा पानी, 2.5 डिग्री गिरा पारा

Wed, 08 Jul 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on roads, water entering schools, mercury drops by 2.5 degrees.
शाहगंज क्षेत्र के ओडहथा प्राथमिक विद्यालय परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : samvad
सोनभद्र। सीजन की पहली तेज बारिश ने जिले में जल निकासी और नाला सफाई के दावों की हवा निकाल दी। सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश से जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज सहित ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। शाहगंज क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में पानी भर जाने से स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के मुताबिक, बारिश से न्यूनतम पारे में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मंगलवार को भी बारिश का असर दिखा। रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे, सिनेमा हॉल के पास और धर्मशाला से मेन चौक जाने वाले मार्ग पर दोपहर बाद तक नाले का गंदा पानी जमा रहा। कम्हारी मोहाल, आंबेडकर नगर और नई बस्ती में सड़कें धंसने और गड्ढों में पानी भरने से आवागमन ठप सा हो गया। रेलवे क्रॉसिंग के पास प्रमुख नाला पूरी तरह चोक होने से जलभराव बढ़ गया, जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन को सुबह छोटी पोकलैन मशीन लगाकर सफाई करानी पड़ी। लोगों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed