{"_id":"6a4e28bd55c7bac3bc0df162","slug":"grand-welcome-for-bjp-state-president-pankaj-chaudhary-in-sonbhadra-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का सोनभद्र में भव्य स्वागत, बुलडोजर से की गई पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का सोनभद्र में भव्य स्वागत, बुलडोजर से की गई पुष्पवर्षा
Wed, 08 Jul 2026 04:14 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 08 Jul 2026 04:14 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का सोनभद्र में भव्य स्वागत किया गया। भाजपाइयों ने जगह- जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। पंकज चौधरी रॉबर्ट्सगंज पहुंचे, जहां प्राचीन शीतला मंदिर में उन्होंने विधि-विधान से मां शीतला का दर्शन- पूजन किया।
विज्ञापन
भाजपा नेता पंकज चौधरी का सोनभद्र में स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता पंकज चौधरी के बुधवार को पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सोनभद्र आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नगर मुख्यालय में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। स्वर्ण जयंती चौक से भाजपा जिला कार्यालय तक निकले स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। बुलडोजर से की गई पुष्पवर्षा पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रही।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया। रॉबर्ट्सगंज पहुंचने पर वह सबसे पहले नगर के प्राचीन शीतला मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां शीतला का पूजन-अर्चन कर प्रदेश और जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
मंदिर दर्शन के बाद उनका काफिला स्वर्ण जयंती चौक पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।
विज्ञापन
निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष ने वृक्षारोपण सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया। उनके दौरे को देखते हुए सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।